नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- PM Kisan 24th Installment date : केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को हर साल 6000-6000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाती है। केंद्र सरकार यह पैसा पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को भेजती है। आइए जानते हैं कि कैसे कोई व्यक्ति पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। उसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।कब आएगी 24वीं किस्त पीएम किसान योजना के खाते में अगली किस्त कब ट्रांसफर होगी। इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन किसान उम्मीद कर रहे हैं अक्टूबर के अंत या फिर नवंबर के पहले सप्ताह तक किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। यह वह सीजन रहेगा जब धान की कटाई हो रही होगी। वहीं, गेंहू की बुआई शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आलू का सीजन भी शुरू हो जाएगा। जिसकी वजह से किसानों को पैसों की ...