नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का देशभर के किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर 2,000 रुपये की अगली किस्त कब तक खाते में आएगी? रबी सीजन की तैयारी के बीच किसानों के लिए यह रकम काफी अहम है, क्योंकि इससे बीज, खाद और खेती से जुड़ी दूसरी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उम्मीद जताई जा रही है कि दशहरा के बाद और दिवाली से पहले किसानों के खातों में किस्त का पैसा आ सकता है। हालांकि, सरकार ने अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। आइए जानते हैं डिटेल...हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एलिजिबल किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद द...