पटना, दिसम्बर 21 -- PM-JANMAN Mission: बिहार राज्य के छह जिलों में आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए 15 आवासीय छात्रावास बनेंगे। पीएम जनमन योजना के तहत कैमूर, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर और पूर्णिया जिले में छात्रावासों का निर्माण होगा। इन छात्रावासों में सात जनजातीय समूह के 15 से 18 आयुवर्ग के छात्र-छात्राओं को रहने और खाने की सुविधा होगी। इस योजना को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर जल्द ही लोकवित्त समिति से मंजूरी ली जाएगी। लोकवित्त के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दिला कर निर्माण शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्माण कार्य शुरू होगा। छात्रावास के लिए संबंधित जिला प्रशासन जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराएगा। प्रत्येक छात्रावास के निर्माण पर लगभग तीन करोड़ खर्च होंगे। इन छात्रावासों म...