नई दिल्ली, फरवरी 21 -- देश के युवाओं को काम का असली अनुभव देने के मकसद से शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अब एक बड़े बदलाव की तरफ बढ़ती दिख रही है। अब तक इस योजना में सिर्फ बड़ी कंपनियों को शामिल किया गया था, लेकिन जल्द ही चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी CA फर्मों को भी इसमें भाग लेने की अनुमति मिल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह योजना महानगरों से निकलकर छोटे शहरों और कस्बों तक पहुंच जाएगी और हजारों युवाओं को अपने ही शहर में सीखने का मौका मिलेगा। अभी तक इस योजना में वही कंपनियां शामिल हो सकती हैं जो देश में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी यानी CSR खर्च करने वाली शीर्ष 500 कंपनियों में आती हैं। इस वजह से योजना का दायरा काफी सीमित रहा। बहुत से ऐसे सेक्टर, जहां असल में युवाओं को ट्रेनिंग की जरूरत है, वे इससे बाहर रह गए। अब सरकार इस दायरे को ...