नई दिल्ली, फरवरी 26 -- केंद्र की मोदी सरकार के सभी मंत्री कैबिनेट मीटिंग में प्रजेंटेशन देंगे। इस दौरान वे बताएंगे कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उनके मंत्रालय ने किन सुधारों को लागू किया और उनके क्या असर हुए हैं। जून 2024 के बाद लागू सुधारों के बारे में मंत्री जब बता रहे होंगे तो उस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी सामने बैठे होंगे और वह सबकी समीक्षा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी भी बदलाव को लागू करना आसान हो जाए। ऐसी स्थिति में मंत्री खुद ही इस बात के लिए चिंतित होंगे कि जरूरी सुधारों को लागू किया जाए क्योंकि उनकी कभी भी समीक्षा हो सकती है और उनकी जवाबदेही भी तय होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय को अब सेवातीर्थ के नाम से जाना जाता है। यहां मंगलवार को पहली बार कैबिनेट मीटिंग हुई थी और इसके तुरंत बाद ही ऐसा आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.