नई दिल्ली, जून 18 -- देश में रिसर्च और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार में कई तरह की योजनाएं चालू है। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर योजना यानी पीएमआरसी। भारत सरकार की प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना का उद्देश्य देश के शोध और विकास (R&D) क्षेत्र को मजबूत करना है। इसके तहत भारतीय मूल के उत्कृष्ट शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को भारत के संस्थानों से जोड़कर यहां अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, भारत सरकार ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह योजना 13 महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित है, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, बायोटे...