नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। करीब 79 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस मेगा प्रोजेक्ट को राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। खास बात यह है कि पीएम मोदी दो महीने के भीतर दूसरी बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं, जिससे राज्य की विकास परियोजनाओं को लेकर केंद्र की सक्रियता भी साफ झलकती है।मारवाड़ के लिए गेमचेंजर साबित होगी रिफाइनरी पचपदरा रिफाइनरी केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाला प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस रिफाइनरी के शुरू होने से बाड़मेर और जैसलमेर जैसे सीमावर्ती जिलों में इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित होने की संभावनाएं तेज होंगी। इसके साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और सहायक उद...