नई दिल्ली, मई 20 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे के दौरान सवाल पूछकर नॉर्वे की महिला पत्रकार हेली लेंग चर्चा में आ गई हैं। ओस्लो में पीएम मोदी से तीखे सवाल पूछने और भारतीय अधिकारी सिबी जॉर्ज से बहस के बाद, अब उन्होंने दावा किया है कि भारी ऑनलाइन ट्रोलिंग के बीच उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे पर हेली लेंग ने 'प्रेस फ्रीडम' और मानवाधिकार के मुद्दे पर भारत को घेरते हुए सवाल पूछने की कोशिश की थी। हालांकि भारतीय अधिकारी ने उन्हें करारा जवाब दिया था। इसके बाद अब हेली ने आरोप लगाए हैं कि इस घटना के बाद उनकी बुरी तरह ट्रोलिंग हो रही है। वहीं 'डागसाविसेन' अखबार से जुड़ीं हेली लेंग ने दावा किया है कि मेटा ने उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों अकाउंट्स को सस्पेंड कर दि...