देहरादून, मार्च 28 -- उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से रक्षा उपकरण निर्माण इकाइयों की स्थापना में राज्य को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट के दौरान विभिन्न परियोजनाओं में सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने उत्तरकाशी को रेल नेटवर्क से जोड़ने और टिहरी में सी-प्लेन चलाने का भी अनुरोध किया है।डिफेंस हब बनाने की पैरवी प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कोटद्वार, हरिद्वार एवं देहरादून में डिफेंस इक्विपमेंट प्रोडक्शन इंडस्ट्रियल हब की स्थापना के लिए सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य की सामरिक स्थिति, प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता और विकसित औद्योगिक ढांचा इसके लिए उपयुक्त है। यह भी पढ़ें- शेरो-शायरी में CM रेखा ने केजरीवाल पर क...