नई दिल्ली, फरवरी 5 -- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का कहना है कि उन्होंने ही पीएम को सदन में आने से मना किया था। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कांग्रेस के सांसद उन पर शारीरिक हमला कर सकते थे। इस बीच हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। स्पीकर ने कहा कि अगर कोई घटना हो जाती तो लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार हो जाती। उसे टालने के लिए मैंने पीएम को आग्रह किया कि वह सदन में ही ना आएं। अंत में उनकी स्पीच के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव को मंजूर करने का फैसला हुआ। इस बारे में बात करते हुए भाजपा की सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि यह बात सही है कि पीएम मोदी की सुरक्षा खतरे में थी। इसलिए हम धन्यवाद करते हैं कि लोकसभा स्पीकर ने पीएम मोदी को बुधवार को संसद में आने से रोक दिया। वहीं इस बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.