PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सीएम योगी, सपा सांसद को सुनाई खरी-खोटी
विशेष संवाददाता, मई 12 -- UP News: महंगाई और स्मार्ट मीटर मामले में सरकार का विरोध करते-करते सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बोल बिगड़ गए। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सांसद पर खूब बरसे। उन्होंने सांसद के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है। सीएम ने कहा कि सपा सांसद का यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है। मुख्यमंत्री न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.