बालोतरा, जुलाई 4 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान दौरे के दौरान बालोतरा जिले के पचपदरा पहुंचकर देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले उन्होंने रिफाइनरी के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, इंजीनियरों और विशेषज्ञों से रिफाइनिंग प्रक्रिया की जानकारी ली तथा परियोजना के संचालन से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। इसी कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की वर्चुअल आधारशिला भी रखी।कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, विशेषज्ञों से ली जानकारी दोपहर करीब 12 बजे पचपदरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले रिफाइनरी के कंट्रोल रूम का दौरा किया। यहां उन्होंने आधुनिक डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, उत्पादन प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में मौजूद इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञ...