दिल्ली, मार्च 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के फेज-4 के दो मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने मजलिस पार्क से मौजपुर होते हुए बाबरपुर खंड तक पिंक लाइन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क खंड मैजेंटा लाइन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेट्रो के दो कॉरिडोर के उद्घाटन पर बोलते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शहर का हर नागरिक इस आधुनिक परिवहन का लाभ उठाएगा लेकिन माताओं और बेटियों के लिए यह सुरक्षित यात्रा का महत्वपूर्ण साधन है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मेट्रो के दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने से दिल्ली के लाखों लोगों का जीवन आसान बनाएगा। इससे यमुना पार के कई इलाकों और बुराड़ी में पहली बार मेट्रो पहुंच रही है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के दो कॉरिडोर के उद्घाटन करने के बाद दिल्ली के किन इलाकों को इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.