PM मोदी ने आंवले को बताया सबसे ताकतवर, जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात के 138वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए आंवले को काफी गुणकारी बताया। उन्होंने प्रतापगढ़ और आंवले का कनेक्शन बताने के साथ इसके कई सारे फायदे भी गिनाए। पुराने जमाने से आंवले का अचार, मुरब्बा, चटनी, जूस, च्यवनप्राश लोग बनाते और खाते आ रहे हैं। आंवला सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि बाल और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्या आप भी आंवला खाते हैं और अगर नहीं खाते हैं, तो इसके फायदों के बारे में जानकर खाना शुरू कर देंगे। चलिए आपको आंवले के फायदे और इसे खाने का सही तरीका बताते हैं।पोषक तत्वों से भरपूर होता है आंवला आंवला पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन C, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल और टैनिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा आंवले में कैल्शियम, आयरन और फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.