लखनऊ, अप्रैल 19 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह भव्य कार्यक्रम हरदोई जनपद की बिलग्राम तहसील स्थित श्यामपुर गांव (चैनेज 351 किमी) पर आयोजित किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। दीपक कुमार (औद्योगिक विकास आयुक्त एवं CEO, यूपीड़ा) ने 19 अप्रैल को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस वे उन्होंने अधिकारियों को यातायात, पार्किंग, पेयजल, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था को समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार, इस आयोजन में लगभग 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। करीब 594 किलोमीटर लं...