मॉस्को, सितम्बर 13 -- BRICS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। इस समिट के दौरान प्रधानमंत्री की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात और बातचीत हुई। दोनों देशों के नेता अब अपने देश वापस लौट चुके हैं। इसके बाद अब रूस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स के दौरान यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए शांति बातचीत में मदद ऑफर की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनकी तैयारी का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से रूस और यूक्रेन युद्ध को रुकवाने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में दुनियाभर की नजरें भारत की ओर ...