नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दुकान पर रुककर झालमुरी खाई, जिसके वीडियोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस दौरान, कई फर्जी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जाने लगीं। एक फोटो शेयर हुई, जिसमें दावा किया गया कि पीएम मोदी को झालमुरी खिलाने वाला दुकानदार असल में एसपीजी कमांडो था और वही दुकानदार बना था। इसके जरिए दावा किया गया कि यह पूरा वीडियो स्क्रिप्टेड था। अब पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल दावे को फर्जी करार दिया है। फैक्ट चेक में सामने आया है कि एसपीजी कमांडो दुकानदार नहीं बना, जैसा दावा हो रहा है।क्या है वायरल मैसेज? सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की जा रहीं, जिसमें एक झालमुरी दुकानवाला है, जबकि दूसरी फोटो एआई से बनी है। उसमें एसपीजी लिखा हुआ है और वही झालमुरी दुका...