इंदौर, जून 6 -- मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक खाई में राजा रघुवंशी की लाश मिलने के कुछ दिनों बाद उनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनकी हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है। इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों लापता हो गए। 11 दिन बाद राजा की लाश मिली, जबकि सोनम अभी भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। राजा के परिवार के सदस्यों के साथ उनकी आखिरी बातचीत 23 मई को दोपहर में हुई थी। उसी दिन शाम से उनके फोन बंद हो गए। अधिकारियों के अनुसार, दंपति नोंग्रियाट गांव में एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। राजा का शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई में मिली थी।सोनम अभी भी लापता है। उसे खोजने के लिए तलाशी अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.