PM मोदी के 'गुस्सैल फूफा' वाली बात पर AAP का तंज, बोली- खुद को आईने में देखने के बाद लिखा ट्वीट
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए 'गुस्सैल फूफा' वाली बात कही थी। एक दिन बाद अब इसको लेकर आम आदमी पार्टी की यह प्रतिक्रिया आई है। आप ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री ने यह पोस्ट आईने में खुद को देखने के बाद लिखा। पीएम मोदी के पोस्ट को एक्स पर शेयर करते हुए आप ने लिखा कि मोदी जी ने यह ट्वीट आईने में खुद को देखने के बाद लिखा। एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री ने सरकार की पहलों की आलोचना करने वालों पर तंज कसा और उन्हें गुस्सैल फूफा (एंग्री अंकल्स) बताया, जो हर नए प्रोजेक्ट का विरोध करते हैं। एसआरसीसी में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस कैंपस के बाहर आपको एक नई दुनिया मिलेगी। आप दो तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.