PM मोदी के लिए गाली गलौज करने वाली लड़की कहां हो गई 'गायब'; पुलिस ने कहा- परेशान करने की कोई शिकायत नहीं
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गाली गलौज करने वाली लड़की नोएडा स्थित अपने घर से गायब हो गई है। उसके साथ उसके माता-पिता भी घर नहीं है। इस बीच स्थानीय पुलिस ने कहा कि उन्हें परिवार को परेशान किए जाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। सेक्टर 168 में उस हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड और मेंटेनेंस स्टाफ ने पीटीआई को बताया कि वहां रहने वाली लड़की और उसकी मां घर पर नहीं थीं। एक सिक्योरिटी गार्ड ने पीटीआई को बताया, वीडियो सामने आने के बाद से ही परिवार ने खुद को सबसे अलग-थलग कर लिया था और दिल्ली व नोएडा पुलिस के अधिकारी कुछ मौकों पर उनके घर आए थे। हालांकि, सिक्योरिटी और मेंटेनेंस स्टाफ ने कहा कि उन्हें परिवार के मौजूदा ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।परिवार को परेशान करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.