देहरादून, अप्रैल 10 -- देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित पीएम दौरे के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। शहर में जाम की स्थिति से बचने और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सहारनपुर, रुड़की और दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों में बदलाव किया है। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने अनुरोध किया है कि वे इस रूट प्लान के अनुसार ही अपनी यात्रा की रूपरेखा तैयार करें।देहरादून से सहारनपुर और रुड़की, दिल्ली जाने के लिए * पहला रूट : शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड ➔ धर्मावाला चौक ➔ बेहट होते हुए। * दूसरा रूट: रिस्पना पुल से जोगीवाला ➔ लालतप्पड़ ➔ रायवाला ➔ हरिद्वार होते हुए। * देहरादून से छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने को: शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड ➔ धर्मावाला चौक ➔ शाकुम्भरी देवी ➔ छुटमलपुर होते हुए अपने गंतव्य तक जा...