कोलकाता, अप्रैल 22 -- पश्चिम बंगाल के झारग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी का झालमुड़ी मोमेंट फिलहाल चुनाव का माहौल बदलता दिख रहा है। इसका चुनाव पर इतना असर हुआ है कि तृणमूल कांग्रेस ने भी उसी रोड से महिलाओं की रैली निकाली है, जहां मौजूद दुकान पर रुककर पीएम नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी खुलवाई थी। फिलहाल झालमुड़ी बेचने वाले दुकानदार विक्रम साव एक सिलेब्रिटी जैसा फील कर रहे हैं। उनके यहां आकर झालमुड़ी खरीदने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसके अलावा बड़ी संख्या में मीडिया वाले भी उनके पास पहुंच रहे हैं। इस बीच झालमुड़ी विक्रेता विक्रम साव ने जनता से अपील की है कि पीएम मोदी के यहां रुकने को राजनीतिक रंग ना दिया जाए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी राजनीतिक ऐंगल न देखा जाए। विक्रम ने कहा कि मेरी दुकान पहले से यहां है और चर्चित है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.