PM मोदी की डिग्री के रिकॉर्ड पर दिल्ली HC करेगा सुनवाई, जानिए डेट और किसने की अपील
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी डिग्री सार्वजनिक करें। ऐसी अपीलें अदालतों में भी लगाई गई हैं। इन अपीलों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने 29 सितंबर की तारीख तय कर दी है। ये तारीख मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की डिवीजन बेंच ने की है। दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था। गुरुवार को सुनवाई की शुरुआत में अपीलकर्ताओं की ओर से मामले को कुछ देर बाद सुनने का अनुरोध किया गया। इसके बाद तुषार मेहता ने किसी अन्य दिन सुनवाई करने और जल्द तारीख देने की मांग की। बेंच ने कहा कि उसने अपना कैलेंडर देख लिया है और मामले को 29 सितंबर को सुना जाएगा।इन अपीलों को किसने दायर किया डिवीजन बेंच के सामने दाखिल अपीलें दिल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ के 25 अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.