PM मोदी की छवि बर्बाद हो चुकी, भुगतना होगा अंजाम; छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर फिर बरसे राहुल गांधी
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- पेपर लीक और परीक्षा धांधली को लेकर 20 जुलाई को सड़कों पर उतरे छात्र-युवाओं पर हुई कथित पुलिस बर्बरता को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और इसे अब कभी सुधारा नहीं जा सकता। अंग्रेजी समाचार पत्र द हिंदू में लिखे अपने एक लेख में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने लाठियों, पेलेट गन और आंसू गैस के गोलों से हिंसक हमला किया। राहुल गांधी ने 19 वर्षीय साहिल लोचब का उल्लेख करते हुए दावा किया कि उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में छर्रे लगे और एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.