लखनऊ, मई 15 -- UP News: पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ऊर्जा संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील को सपा चीफ अखिलेश यादव ने अलग ही अंदाज में लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल ही है। प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।' अखिलेश ने इस कैप्शन के साथ एक कार्टून फोटो भी शेयर की। जिसमें अखिलेश यादव के कैरेटर जैसा सख्स साइकिल चलाते नजर आ रहा है और ऊपर लिखा है, 'हमने तो पहले ही कहा है कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं!' यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों के विभागों की 'पर्ची' भी ऊपर से आएगी?अखिलेश का तंजसाइकिल च...