PM मोदी की अपील के बीच शिवसेना सांसद ने बताया 100 करोड़ बचाने का तरीका, क्या करना होगा
नई दिल्ली, मई 12 -- पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल को बचाने की अपील की है। उनके अलावा कई मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों की ओर से भी ऐसी ही सलाह दी जा रही है। इस बीच सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के सहयोगी दल शिवसेना के सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक सुझाव सरकार को दिया है और उनका कहना है कि इससे 100 करोड़ रुपये हर साल बचेंगे। मिलिंद देवड़ा का कहना है कि यदि संसदीय समितियों की बैठक ऑनलाइन ही कराई जाएं तो सालाना 100 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में अपील की थी कि हमें वर्क फ्रॉम होम पर फिर से ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा विदेश यात्रा आदि भी कम करनी चाहिए। शिवसेना के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि संसदीय समितियों की बैठक और पीएसयू रिव्यू मीटिंग्स को ऑनलाइन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.