नई दिल्ली, मई 12 -- देश में ईंधन की कमी की अफवाहों और बढ़ती कीमतों को लेकर मची हलचल के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्थिति साफ कर दी है। 12 मई को आयोजित CII एनुअल बिजनेस समिट 2026 में बोलते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन साथ ही उन्होंने भविष्य में कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत भी दे दिए हैं। आइए इस स्थिति को जरा विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं। यह भी पढ़ें- 2 दिन में सेंसेक्स 2400 और निफ्टी 600 अंक लुढ़का, 4 दिन 11 करोड़ डूबेईंधन की कमी की खबरों को किया खारिज मंत्री पुरी ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत के पास कच्चे तेल और गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उन्होंने बताया कि सरकार ने LPG (रसोई गैस) का उत्पादन बढ़ाकर 55,000-56,000 टन कर दिया है, जो पहले लगभग...