ग्रेटर नोएडा, मार्च 27 -- जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए मंच बन चुका है। गुरुवार को प्रधानमंत्री के लिए चयनित हैलीपेड पर वायु सेना का हेलीकॉप्टर उतारकर गुणवत्ता को परखा गया। चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी 28 मार्च को एयरपोर्ट का शुभारंभ और एमआरओ का शिलान्यास करने के लिए जेवर पहुंचेंगे। वह यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तैयार पंडाल की लंबाई करीब 200 मीटर लंबी है। यहां आम लोगों समेत वीवीआईपी और वीआईपी के लिए करीब 60 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट के पास आसमान छूएंगे प्रॉपर्टी के दाम! 28% तक कीमतें बढ़ने के आसारसीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी जनसभा में सूबे के मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.