वाव थराद, मार्च 31 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे और राज्य में विकास की रफ्तार को नई गति देते हुए यहां उन्होंने 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, जनजातीय विकास और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा प्रदेश के वाव थराद जिले के नानी गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ऐसे समय में जब दुनिया युद्ध, अशांति और बढ़ती ईंधन कीमतों से जूझ रही है, भारत ने अपनी मजबूत विदेश नीति और अपने लोगों की एकजुटता के कारण स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला है। इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तुलना 'राजनीतिक गिद्धों' से करते हुए कहा कि वह पश्चिम एशिया युद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.