नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और लोग उन्हें स्वस्थ रहने की दुआएं भेज रहे हैं। उम्र सिर्फ एक नंबर है, इस बात को पीएम मोदी ने सच साबित कर दिया है। वह इस उम्र में भी लगातार काम करते रहते हैं और एक्टिव रहते हैं। उनकी फिटनेस का राज कुछ ऐसे सुपरफूड्स हैं, जिन्हें वह रोजाना खाते हैं। उन्होंने इन 7 सुपरफूड्स के बारे में सभी को बताया और इन्हें डाइट में शामिल करने की अपील भी की। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन से सुपरफूड्स को खाने की सलाह पीएम मोदी दे रहे हैं।1. सी बकथॉर्न सुपरफूड्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम सी बकथॉर्न का आया है और ये असल में दुनिया का पॉवरफुल सुपरफूड है। इसमें संतरे की तुलना में 10 से 12 गुना अधिक विटामिन सी पाया जाता है और इसमें दुर्लभ ओमेगा 7 फैटी एसिड स...