नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- राजस्थान के बालोतरा जिले में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक एक दिन पहले बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। पचपदरा स्थित HPCL रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए बनाए गए VVIP मंच तक एक युवक के पहुंच जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना को गंभीर मानते हुए पचपदरा थानाधिकारी (SHO) अचलाराम को निलंबित कर दिया गया है। जोधपुर रेंज के आईजी ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए यह आदेश जारी किया।20 अप्रैल को सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुंचा युवक घटना 20 अप्रैल की बताई जा रही है, जब एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए 'डी' एरिया से सीधे VVIP मंच तक पहुंच गया। हैरानी की बात यह रही कि युवक न केवल मंच तक पहुंचा, बल्कि उसने वहां चढ़कर वीडियो भी बनाया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.