नई दिल्ली, जुलाई 13 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब का दौरा करने वाले हैं। इससे पहले ही खालिस्तानी सक्रिय नजर आ रहे हैं। खबर है कि हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली जा रही ट्रेन पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हुए हैं। ट्रेन फिरोज कैंट रेलवे स्टेशन पर नजर आ रही है। इस वीडियो को अलगाववादी समूह SFJ यानी सिख्स फॉर जस्टिस की तरफ से पोस्ट किया गया था। लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वीडियो को एसएफजे फाउंडर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पोस्ट किया था। इस दौरान उसने मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा का जिक्र किया था। खास बात है कि सतलुज फिल्म के चलते खालड़ा दोबारा चर्चा में हैं। पन्नू ने वीडियो में पीएम मोदी की यात्रा के दौरान खालिस्तानी झंडे दिखाने के लिए भी कहा है।वीडियो में क...