नई दिल्ली, मार्च 23 -- केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि किसानों के लिए पूरी तरह से कर्ज माफी का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का फोकस कर्ज माफी के बजाय किसानों की आय और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को समय पर और सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है। खास तौर पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत 3 लाख रुपये तक का फसल ऋण सब्सिडी वाली ब्याज दर पर दिया जा रहा है। इसके साथ ही जो किसान समय पर लोन चुकाते हैं, उन्हें अतिरिक्त लाभ भी मिलता है। यह सब "मॉडिफाइड इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम" के तहत किया जा रहा है।क्या है डिटेल सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए बिना गारंटी वाले कृषि ऋण की सीमा भी बढ़ा दी है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.