नई दिल्ली, जुलाई 31 -- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को अगले पांच साल 2030-31 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दे दी गई है। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। इसके अलावा, मोदी कैबिनेट ने 'प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना' (PM-SSY) को मंजूरी दे दी है। बहरहाल, पीएम-किसान पर खुशखबरी ऐसे समय में आई है जब योजना के लाभार्थी किसान 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्टूबर के महीने में जारी कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवरात्रि के दौरान किस्त जारी की जा सकती है।23 किस्तों में 4.47 लाख करोड़ रुपये पीएम-किसान योजना के तहत 23 किस्तों में 4.47 ल...