नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- PM KISAN 24th instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। दिवाली से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त भी जारी की, जो लगभग 19,000 करोड़ रुपये की है। इसका लाभ 9 करोड़ 30 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। बता दें कि मोदी ने जून 2026 में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की थी।योजना के बारे में फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान योजना के तहत अब तक 23 किस्तों में पात्र किसानों को 4.47 लाख करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। यह राशि डायरेक्ट बेनि...