नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- PM Kisan 21st instalment : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 21वीं किस्त शुक्रवार (26 सितंबर) को जारी कर दी है। इस बार किस्त का वितरण सिर्फ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए अग्रिम रूप से किया गया है, ताकि बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इन राज्यों के किसानों को तुरंत आर्थिक सहारा मिल सके। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस किस्त को जारी किया है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, 27 लाख से अधिक किसानों को 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी गई है। इनमें करीब 2.7 लाख महिला किसान भी लाभार्थी हैं।शिवराज सिंह चौहान ने क्या कुछ कहा? कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह किस्त पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.