PM आवास के लिए निकले केजरीवाल को रास्ते में रोका, मुलाकात की मांग को लेकर सड़क पर बैठे
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- इथेनॉल मिक्स वाले E-20 पेट्रोल के खिलाफ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और उनके कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया। इसके बाद हर हाल में प्रधानमंत्री से मुलाकात की मांग पर अड़े केजरीवाल और उनके कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए हैं। केजरीवाल और 'आप' के नेता पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन से चले थे कुछ दूरी पर ही फिरोजशाह रोड पर पुलिस ने रोक लिया। अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया समेत सभी कार्यकर्ता फिरोज शाह रोड पर ही धरने पर बैठ गए हैं। बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ही यह साफ कर दिया था कि 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास तक प्रस्तावित मार्च के लिए किसी को भी कोई अनुमति नहीं दी गई है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.