PM आवास के पास वाली मस्जिद को तोड़ने से रोक लें; वक्फ बोर्ड से ओवैसी की पार्टी ने की अपील
नई दिल्ली।, अक्टूबर 23 -- प्रधानमंत्री आवास के बाहर वर्षों पुरानी मस्जिद को तोड़ने के आदेश का मुद्दा गरमा गया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर रेस कोर्स रोड स्थित मस्जिद और उससे सटे कब्रिस्तान के मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड से आग्रह किया कि वे इस धार्मिक स्थल की सुरक्षा के लिए जरूरी कानूनी कदम उठाएं। साथ ही जब तक सक्षम प्राधिकारी संबंधित रिकॉर्ड और कानूनी दावों की जांच नहीं कर लेते तब तक किसी भी तरह की तोड़फोड़ को रोका जाए।1977 के गजट का दिया हवाला एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमानी ने वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को एक ज्ञापन सौंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.