नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Plastic notes Updates: जल्द ही आपके हाथों में भी प्लास्टिक के नोट होंगे। RBI की तरफ से बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती दौर में 10 रुपये और 20 रुपये के ही नोट प्लास्टिक में जारी होंगे। पॉलीमर के नोट आने के बाद दशकों दशकों पुरानी व्यवस्था में बदल जाएगी। बता दें, मौजूदा समय में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कागज के नोट्स प्रिंट किए जा रहे हैं। इन नोट्स के साथ सबसे बड़ी समस्या जल्द फटने की रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पॉलीमर्स के नोट लाने का प्रयास कर रहा है। यह भी पढ़ें- 5 कंपनियां दे रही हैं हर शेयर पर 50 रुपये से अधिक का डिविडेंडRBI ने प्लास्टिक नोट के लिए बढ़ाया कदम प्लास्टिक नोट अब हकीकत बनने की दिशा में है। भारत के लिए नोट छापने वाली कंपनियों म...