पिथौरागढ़, अक्टूबर 14 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर के समीप 26 से 28 अक्टूबर तक आठगांवशिलिंग मेला महोत्सव का आयोजन होगा। बुधवार को नगर के एक बारातघर में मेले के आमंत्रण के लिए गीत लांच किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक वल्दिया ने किया। यहां आठगांवशिलिंग मेला महोत्सव के संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, संरक्षक पीसी जोशी, सचिव गौरव बिष्ट, गोपाल सिंह वल्दिया, एचसी जोशी, सीएम पाण्डेय, कैलाश कुमार, कृपाल सिंह वल्दिया, पंकज पाण्डे सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...