पिथौरागढ़, जुलाई 4 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर में पुलिस ने एक और युवक को स्मैक के साथ पकड़ा। शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई ललित डंगवाल के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान पुरानी बाजार क्षेत्र में 18 वर्षीय सक्षम कुमार निवासी कोथ का नौला के पास से 7.3 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है। रुपयों की जरूरत होने पर अन्य लोगों को स्मैक बेचता भी है। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। एसआई डंगवाल ने आमजन से अपील है कि अगर आस पास चरस, स्मैक आदि किसी भी प्रकार के नशे से सम्बन्धित गतिविधियां होती हैं तो उक्त सूचना मानस हैल्प लाईन 1933 पर दें। सूचना देने की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...