Pithoragarh News: 16 नवंबर से वाहन जांच अभियान का होगा आयोजन
पिथौरागढ़, नवम्बर 5 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 16 से 22 नवम्बर तक संघन वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बताया परिवहन और पुलिस विभाग के सम्वन्वय से आयोजित अभियान के दौरान स्कूल बसों, वैन, कैब, यात्री बसों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेज, स्कूली वाहनों में आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी, निर्धारित यात्रा क्षमता और बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। कहा इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों और सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.