Pithoragarh News: 1.10 लाख बच्चे को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य
पिथौरागढ़, नवम्बर 14 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सीमांत जनपद के 1,10, 925 बच्चे को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान आगामी 18 नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 25 नवंबर को आयोजित होने वाले मॉप-अप दिवस को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने निर्धारित दिवसों पर समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व संबंधित संस्थान अनिवार्य रूप से खुले रखने और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। ताकि कोई भी बच्चा कृमि मुक्ति की दवा से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन करने को कहा है। बैठक में सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल, एसीएमओ डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.