पिथौरागढ़, सितम्बर 28 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़, संवाददाता। श्रम विभाग की ओर से श्रमिक किट मुख्यालयों में वितरित किए जाने का ग्राम प्रधानों ने विरोध किया है। प्रधानों का कहना है कि किट वितरण के दौरान अव्यवस्था के कारण श्रमिकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई लोग किट न मिलने पर मायूस होकर लौट रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर श्रमिक किट वितरित करने की मांग की है। सोमवार को प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हेमराज बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान जिला मुख्यालय पहुंचे और श्रम विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि श्रमिक किट लेने के लिए ग्रामीणों को गांव से तहसील या जिला मुख्यालय तक आना पड़ रहा है। इससे उनका पूरा दिन बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि किट उपलब्ध न होने या वितरण व्यवस्था ठीक नहीं होने पर भ...