Pithoragarh News: हर्षित पाण्डेय का उत्तराखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन
पिथौरागढ़, नवम्बर 10 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। विण ब्लॉक के ग्राम पतलगाँव जाखनी निवासी हर्षित पाण्डेय का चयन उत्तराखंड की अंडर-16 टीम में विजय मर्चेंट क्रिकेट ट्रॉफी 2026 के लिए हुआ है। दाएं हाथ के शानदार सलामी बल्लेबाज एवं बेहतरीन क्षेत्ररक्षक हर्षित इससे पूर्व अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के उत्तराखंड कैंप में भी चयनित हो चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में अब तक वह 10 शतक लगा चुके हैं। हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय माता संध्या पाण्डेय, पिता भुवन चन्द्र पाण्डेय, गुरुजनों एवं पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को दिया है।एसोसिएशन के सचिव उमेश चन्द्र जोशी ने बताया कि हर्षित उत्तराखंड टीम के साथ लखनऊ रवाना हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बिहार अंडर-16 टीम में मुजफ्फरपुर के पांच खिलाड़ी टीम को विजय मर्चेंट ट्रॉफी में कर्नाटक, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.