पिथौरागढ़, अगस्त 14 -- Pithoragarh News: थल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल बच्चों को छाताएं बांटी। चुफाल ने हरि दत्त पंत इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मन्दिर के सभी छात्र-छात्राओं को छाता वितरित किए। बताया इस दौरान हरि दत्त पंत इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को 153, शिशु मंदिर और विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं को 150 छाताएं बांटी। हरि दत्त पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य हर गोविंद द्विवेदी, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य चारु चद्र उपाध्याय ने कमला चुफाल का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपना सत्याल, हेमा साह, कनिष्ठ उप प्रमुख मनीष सिंह सत्याल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमित सत्याल, चंदन देऊपा, कमलेश पुजारी, नवराज भैसोड़ा सहित अन्य लो...