Pithoragarh News: सेवानिवृत्ति समारोह में पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
पिथौरागढ़, अगस्त 2 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत को 28 वर्ष 5 माह 21 दिवस की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य आरक्षी अभिसूचना कैलाश चन्द्र ने 40 वर्ष 8 माह 30 दिवस, मुख्य आरक्षी भुवन सिंह ने 17 वर्ष 8 माह 11 दिवस और आरक्षी पंकज देऊपा ने 20 वर्ष 9 माह 9 दिवस की सराहनीय सेवा पूर्ण करने के बाद विभाग से विदाई ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.