Pithoragarh News: सुरक्षा दीवार टूटने से विद्यालय को खतरा
पिथौरागढ़, सितम्बर 1 -- Pithoragarh News: गोविंद चावला, बेरीनाग। नगर के रीठा-रेतोली मार्ग की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से प्राथमिक विद्यालय खितोली को खतरा पैदा हो गया है। मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता आनंद बल्लभ पंत ने कहा कि 2023 में क्षतिग्रस्त हुई दीवार की अभी तक मरम्मत नही हुई है। जिससे विद्यालय भवन के साथ ही यहां पढ़ने वाले छोटे बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है। पंत ने कहा सड़क का कटाव लगातार विद्यालय परिसर की ओर बढ़ रहा है। कहा विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से कई बार संबंधित विभाग को लिखित में शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नही हो रही है। पंत ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द दीवार की मरम्मत करने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.