पिथौरागढ़, सितम्बर 6 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडे, पिथौरागढ़। नगर के कुमौड़, पाण्डेयगांव, पुरानी बाजार और केदार कॉलोनी समेत कई इलाकों में सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सीवर पिट ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। लोगों को इसी गंदगी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़कों पर सीवर का पानी बहने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केदार कॉलोनी निवासी कमल सिंह ने बताया कि गंदे पानी के संपर्क में आने से पैरों में खुजली समेत त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं सामने आ रही हैं। इससे लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश शुरू होते ही कई स्थानों पर सीवर पिट के ढक्कन खुल जाते हैं और गंदा पानी स...