पिथौरागढ़, नवम्बर 16 -- Pithoragarh News: थल। थल में रामलीला देखने को दर्शकों की भीड़ जुटी। रामलीला के तीसरे दिन जनकपुर दरबार में धनुष यज्ञ की तैयारियों और मुनि विश्वामित्र के राम-लक्ष्मण के आगमन से रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, जयमाला और परशुराम-लक्ष्मण संवाद के प्रसंगों का मंचन किया गया। जिसमें सीता स्वयंवर के मंचन को दर्शकों ने खूब पंसद किया। साथ ही देश-देशांतर से आए राजाओं के आगमन, रावण और बाणासुर के बीच हुए ओजस्वी संवाद व आकाशवाणी के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित किया। राम की भूमिका सागर कार्की, लक्ष्मण मयंक पाठक, सीता पंकज मेहता, परशुराम विक्रम कठायत, रावण चंद्रमोहन पांगती, बंदीजन राजेन्द्र प्रसाद व कौस्तुभानंद ततराड़ी, विश्वामित्र मनोज लोहनी, जनक नानू वर्मा, बाणासुर सुदामा जोशी, सीता सखी प्रिंस सिं...